20.9 C
New York
Monday, June 1, 2026

Buy now

spot_img

चांपा रेलवे स्टेशन में चला बड़ा  चेकिंग अभियान, 17 ट्रेनों की जांच में 264 यात्री पकड़े गए


अमन छत्तीसगढ़ न्यूज

चांपा। Champa रेलवे प्रशासन ने चांपा रेलवे स्टेशन में बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विशेष “नाका टिकट चेकिंग अभियान” चलाया। अभियान के दौरान स्टेशन से गुजरने वाली 17 ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर सघन जांच की गई। अचानक हुई कार्रवाई से यात्रियों में हड़कंप की स्थिति बन गई। कई यात्रियों को टिकट और लगेज से जुड़े नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़ा गया।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह के मार्गदर्शन और सहायक वाणिज्य प्रबंधक डी.एस. चौहान के नेतृत्व में यह अभियान 30 मई को चलाया गया। अभियान में वाणिज्य निरीक्षक, मुख्य टिकट निरीक्षक, टिकट जांच कर्मचारी (टीटीई) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की संयुक्त टीम मौजूद रही। South East Central Railway

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक जांच के दौरान कुल 264 मामले सामने आए, जिनसे कुल  ₹1,62,565 का जुर्माना वसूला गया। इनमें बिना टिकट यात्रा के 192 मामलों से  ₹1,28,835, अनियमित टिकट के 61 मामलों से ₹32,630, जबकि बिना बुक किए गए लगेज के 11 मामलों से  ₹1,100 की वसूली की गई।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील करते हुए कहा है कि सफर के दौरान वैध टिकट जरूर रखें और सामान से जुड़े रेलवे नियमों का पालन करें। इससे यात्रा आसान और सुरक्षित बनी रहती है तथा अनावश्यक कार्रवाई से बचा जा सकता है। अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों की सुविधा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

चांपा स्टेशन में चौथी रेललाइन का काम भी तेज
इधर चांपा रेलवे स्टेशन में चौथी रेललाइन जोड़ने का काम भी तेज़ी से चल रहा है। रेलवे प्रशासन के अनुसार 7 जून से 19 जून तक अलग-अलग तारीखों में कार्य होना है। इसकी वजह से छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। गर्मी की छुट्टियों के बीच ट्रेनों के प्रभावित होने से यात्रियों की चिंता बढ़ गई है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles