27.7 C
New York
Sunday, June 7, 2026

Buy now

spot_img

यकीन नहीं होता! मरीज को डॉक्टरों ने बताया ‘मृत’, अंतिम संस्कार के लिए ले जाते समय हुआ चमत्कार, लोग हैरान

अमन छत्तीसगढ़ न्यूज


CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक अनोखा मामला सामने आया है. जहां एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने घायल युवक को मृत घोषित कर परिजनों को सौंप दिया. परिजन अंतिम संस्कार के लिए लेकर जा रहे थे, लेकिन युवक के शरीर में हलचल होने लगी.




CG News
जिंदा हुआ मृत युवक

CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक अनोखा मामला सामने आया है. जहां मित्तल अस्पताल में डॉक्टरों ने पुरानी भिलाई निवासी घायल युवक रामअवतार रात्रे को मृत घोषित कर परिजनों को सौंप दिया. परिजन अंतिम संस्कार के लिए लेकर जा रहे थे, लेकिन युवक के शरीर में हलचल होने लगी. उसके हाथ-पैर हिलते देख परिजनों के होश उड़ गए और अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया.

मरीज को डॉक्टरों ने बताया ‘मृत’
मिली जानकारी के मुताबिक, भिलाई का एक युवक घर के बाथरूम में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था. परिजन उसे इलाज के लिए रायपुर के मित्तल अस्पताल लेकर पहुंचे. इलाज के दौरान अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि युवक की पसलियों में गंभीर चोट आई है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. कुछ समय बाद डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया.

अंतिम संस्कार के लिए ले जाते समय हुआ चमत्कार
इसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने लगे, लेकिन अचानक युवक के शरीर में हलचल दिखाई दी. युवक के हाथ-पैर हिलने लगे, जिससे परिजनों और आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई.

फिर शाम में हो गई मौत
परिजनों ने तत्काल युवक को पानी पिलाया और उसकी स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए मेकाहारा पहुंचाया, लेकिन शाम तक वहां पहुंचते ही रामअवतार की मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने जिंदा व्यक्ति को मृत बता दिया. डॉक्टर ने अच्छे से चेक तक नहीं किया कि उसकी सांस चल रही है या नहीं.

ये भी पढ़ें- मौत का सफर! अंतागढ़-रायपुर लोकल ट्रेन में जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे यात्री, Video वायरल

परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप
परिजनों का आरोप है कि यदि उन्हें उसी वक्त डॉक्टर अंदर ले जाकर इलाज करते तो उनकी मौत नहीं होती। उनका कहना था कि इतने घंटे तक बिना ऑक्सीजन और इलाज के रहने की वजह से वे मेकाहरा तक भी नहीं पहुंच पाए और वहां पहुंचते ही उन्होने दम तोड़ दिया.

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles