27.7 C
New York
Sunday, June 7, 2026

Buy now

spot_img

जांजगीर चाम्पा – शातिर महिला युवक को कर रही थी ब्लैकमेल, परेशान युवक ने खाया जहर, महिला हुई गिरफ्तार

अमन छत्तीसगढ़ न्यूज

  जांजगीर चांपा न्यूज : निजी फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने वाली महिला गिरफ्तार, युवक ने खाया जहर

जांजगीर चांपा न्यूज , 07 जून 2026।अकलतरा पुलिस ने ब्लैकमेलिंग और साइबर उत्पीड़न के एक सनसनीखेज मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए राजनांदगांव निवासी एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला पर आरोप है कि वह एक युवक के निजी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उससे लगातार पैसों की मांग कर रही थी। आरोपी की प्रताड़ना से परेशान होकर युवक ने जहरीला पदार्थ सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक ने अकलतरा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि राजनांदगांव की रहने वाली एक महिला उसके निजी फोटो और वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर रुपए मांग रही है। महिला लगातार मोबाइल फोन के माध्यम से युवक और उसके परिजनों पर दबाव बना रही थी। इस मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर युवक ने कीटनाशक का सेवन कर लिया, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि युवक और महिला पहले से एक-दूसरे को जानते थे। करीब 12 से 15 दिन पहले महिला ने युवक के निजी फोटो उसके परिवारजनों के मोबाइल पर भेजना शुरू किया और पैसे नहीं देने पर इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फोटो वायरल करने की धमकी देने लगी। लगातार ब्लैकमेलिंग और मानसिक दबाव के कारण युवक ने आत्मघाती कदम उठाया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अकलतरा पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और आरोपी महिला को राजनांदगांव से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(2) तथा आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया और डिजिटल माध्यमों का दुरुपयोग कर किसी को ब्लैकमेल करना गंभीर अपराध है। मामले की विस्तृत जांच जारी है और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles